चुरु , दिसम्बर 05 -- राजस्थान में चुरू जिले के सुजानगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में एक युवा दंपति की खेत में कुंड में डूबने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रोंं ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सूचना मिली कि भोजलाई गांव के एक खेत में बने कुंड में एक युवक और एक युवती के शव तैर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कुंड से निकलवाये। मृतकों की पहचान भोजलाई गांव के रामेश्वर मेघवाल (29) और उसकी पत्नी राधादेवी (28) के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित