भीलवाड़ा , फरवरी 13 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को खेत पर सरसों निकालते समय एक किसान की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजू शाहपुरा खेत पर सरसों निकालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह मशीन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित