अलवर , मार्च 19 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के खैरथल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक खेत से 5050 अफीम के पौधे जब्त किये हैं। पुलिस उपाधीक्षक जया सिंह ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि हरसौली गांव में एक खेत में अफीम के पौधे उगाये जा रहे हैं। इस पर पटवारी के साथ पुलिस ने दबिश देकर मौके से अफीम के 5050 पौध जब्त किये। इनका कुल वजन 393 किलो था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में हरसौली निवासी ओमी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास किसी तरह का लाइसेंस नहीं था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित