बैतूल , जनवरी 19 -- मध्यप्रदेश के बैतूल के मुलताई क्षेत्र के खेतों में संदिग्ध वन्यप्राणी के पगमार्क मिलने से किसानों में दहशत फैल गई।

रविवार को क्षेत्र के खेतों की गीली मिट्टी में बड़े और छोटे पगमार्क नजर आए, जिन्हें ग्रामीण तेंदुए या बाघ के होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अब तक किसी ने वन्यप्राणी को प्रत्यक्ष नहीं देखा है।

सूचना मिलने पर वन विभाग के एसडीओ संजय सालवे, मुलताई रेंजर नितिन पवार और उनकी टीम मौके पर पहुंची।

रेंजर श्री पवार ने बताया कि मिट्टी गीली होने के कारण पगमार्क साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अलग-अलग आकार होने से अभी यह तय नहीं हो पाया है कि ये किस वन्यप्राणी के हैं। दक्षिण वन मंडल की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित