धार , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के धार जिले में आज एक खेत में गेहूं की कटाई के दौरान एक तेंदुआ निकल आया।

ग्राम तोरनोद-कालूखेड़ी में प्रकाश पाटीदार के खेत में आज गेहूं कटाई के दौरान अचानक एक तेंदुआ निकल आया। तेंदुए को देखते ही खेत में काम कर रहे मजदूर और किसान चौंक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की फसल काटी जा रही थी। मशीन के शोर और हलचल के कारण फसल के बीच छिपा बैठा तेंदुआ अचानक बाहर निकला और तेजी से दूसरे खेत की ओर भाग गया। इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने अपने मोबाइल फोन से तेंदुए का वीडियो भी बना लिया, जिसमें तेंदुआ साफ तौर पर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित