पटना , मार्च 21 -- बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि खेती अब सिर्फ फसल उत्पादन नहीं, बल्कि एग्री-बिजनेस और स्टार्टअप के नये दौर में प्रवेश कर रही है।

श्री यादव ने कृषि विभाग की ओर से आज पटना में आयोजित 13वां बिहार उद्यमिता सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल चुका है, खेती अब सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि एग्री-बिजनेस और स्टार्टअप के नये दौर में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का साफ लक्ष्य है। हर किसान को उद्यमी बनाना, हर गांव को आर्थिक ताकत देना, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में चतुर्थ कृषि रोडमैप के माध्यम से बिहार में बागवानी, ऑर्गेनिक खेती, कृषि में मशीनीकरण एवं कृषि उत्पाद के मूल्यवर्द्धन के लिए कोल्ड स्टोरेज एवं वेयरहाउस की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब सरकार किसान को सिर्फ उत्पादन तक सीमित नहीं रख रही है बल्कि उन्हें प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग से जोड़ रही हैं। ड्रोन टेक्नोलॉजी से कम लागत एवं आसान कृषि ज्यादा-से-ज्याद युवाओं को आर्कषित कर रहे है एवं उन्हें नये रोजगार के अवसर प्रदान कर रहें है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित