खूंटी, 26अक्टूबर (वार्ता) झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के छाता गांव में शनिवार को 30 वर्षीय कोपेया धान की हत्या की हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों मंगरा धान और चामा धान को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने आज बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या अवैध संबंध को लेकर हुई है। मृतक का आरोपियों में से एक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिससे दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर कोपेया धान को मार डाला।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना हुआ एक जिंस और एक चप्पल बरामद की है, जो हत्या के वक्त इस्तेमाल किए लगए थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे हुई, जब कोपेया धान अपने खलिहान में धान काट रहा था। इसी दौरान मंगरा धान और चामा धान दौली लेकर स्थान पर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा छा गया।
पुलिस इस मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस अन्य सबूत भी इकट्ठे कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित