श्रीगंगानगर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में एक खाली भूखंड में एक युवक का शव बरामद हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूरतगढ़ मार्ग पर जिला अस्पताल के पीछे बापूनगर में सिंगल सीड फैक्ट्री के पीछे एक खाली भूखंड में करीब 25 वर्षीय युवक का शव पाया गया। जब उसकी पहचान नहीं हो पाई तो पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद में लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित