ईटानगर , मार्च 31 -- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को राज्य के विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ-साथ सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी।

श्री खांडू ने आज यहां राज्य कैम्पा प्राधिकरण की शासी निकाय की छठी बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने प्रतिपूरक वनीकरण कोष अधिनियम, 2016 के प्रावधानों और मूल भावना के पालन तथा राज्य के विकास कार्यों में टिकाऊ पद्धतियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध जैव विविधता और वन क्षेत्र को देखते हुए पारिस्थितिक संरक्षण राज्य की मुख्य प्राथमिकता बनी हुई है।

श्री खांडू ने वनीकरण और संरक्षण की पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य कैम्पा प्राधिकरण को राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

बैठक में पूरे राज्य में वन प्रबंधन एवं पर्यावरण सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित