नयी दिल्ली , मार्च 10 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा है कि उनके अदम्य साहस और सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है और संकट के समय असंख्य जिंदगियों को बचाया जा सका है।
श्री खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सीआईएसएफ मुख्यालय को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। पांच दशकों से अधिक समय से सीआईएसएफ राष्ट्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और रणनीतिक संपत्तियों के अडिग संरक्षक के रूप में खड़ा है और अनुकरणीय साहस, व्यावसायिकता और समर्पण का प्रदर्शन कर रहा है। संकट और आपदाओं के समय उनकी त्वरित प्रतिक्रिया ने अनगिनत जिंदगियाँ बचाई हैं।राष्ट्र उनकी अटूट सेवा और प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित