नयी दिल्ली , अप्रैल 14 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती है जिसके लिए सबको अडिग होकर खड़ा होने की जरूरत है।
श्री खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बाबा साहब ने संविधान में सबकी स्वतंत्रता और समानता की जो अवधारणाएं परिभाषित की हैं उनको लेकर नयी चेतावनियाँ सामने आ रही हैं जिनका मिलकर मुकाबला करना है।
उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर की जयंती पर, हम उस दूरदर्शी व्यक्तित्व को गहरी श्रद्धा से नमन करते हैं जिन्होंने भारत को उसकी नैतिक और संवैधानिक आत्मा प्रदान की। बाबासाहेब न केवल भारत के संविधान के निर्माता थे, बल्कि स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लिए एक अथक योद्धा भी थे, ये वे मूल्य हैं जो भारत की अवधारणा को परिभाषित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित