नयी दिल्ली , नवंबर 14 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती पर शुक्रवार को उनकी समाधि शांति वन जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री खरगे तथा श्रीमती गांधी ने सुबह यहां पंडित नेहरू की समाज शांति वन गए तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री को उनकी 136वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस आलाकमान के साथ पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल तथा अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने पंडित नेहरू को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री खरगे ने प्रथम प्रधानमंत्री को जयंती पर नमन करते हुए कहा कि देश की आज़ादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में असाधारण योगदान देने वाले देश के जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर विनम्र नमन। उंन्होने कहा कि पंडित नेहरू के विचार, मूल्य और दूरदृष्टि आज भी हमारे लिए निरंतर प्रेरणा के स्रोत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित