रायपुर , फरवरी 07 -- ) छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में शनिवार को अपराह्न में भीषण आग लग गयी। आग इतनी विकराल थी कि उससे उठता धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देता रहा थी, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री उरकुरा रेलवे स्टेशन से पहले स्थित है। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर और उसके आसपास अफरा-तफरी मच गयी। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुयी। आग फैलने की आशंका को देखते हुए एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित