अजमेर , जनवरी 27 -- राजस्थान में अजमेर जिले में हो रही अवैध खनन की कार्रवाई पर नजर रखने के लिए ड्रोन से सर्वे कर रहे खनिज विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर पत्थर लाठी से हमले के मामले में पुलिस ने ग्राम अतितमंद के सरपंच दुष्यन्त सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि खनन विभाग ने शिकायत की थी कि आरोपी दुष्यंत सिंह ने ड्रोन सर्वे को रुकवाने के लिए और राज्यकार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए ग्राम वासियों को दल पर हमला करने के लिए उकसाया था। हमले में विभाग के कर्मचारियों को चोट भी लगी थी। हमले के बाद विभाग ने फिलहाल सर्वे की कार्रवाई रोक दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित