अलवर , फरवरी 22 -- राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को खड़ी कार में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी और तीन बच्चे घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार सवार परिवार हरियाणा के होडल से राजगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। कार में सवार गीता देवी अपने मामा ससुर के बेटे की बारात में शामिल होने गई थी। वापसी के दौरान एक्सप्रेसवे पर सहलपुर गांव के पास कार पंचर हो गई। सुरक्षा के लिहाज से वाहन को किनार खड़ा कर दिया गया और 1033 हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता मांगी गई। उधर से जवाब मिला कि टीम पंचर ठीक करने के लिए आ रही है।
इसी बीच परिवार के सदस्य कार के अंदर ही बैठे रहे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर खड़ी कार को टक्कर मार दी। इससे गीता रानी (46) निवासी अंधुआ पट्टी होडल और मीना (55) निवासी कृष्णपुरी, मंडावली, फैजलपुर पूर्वी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित