खगड़िया , मार्च 26 -- बिहार में खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने 25 हजार रूपये के ईनामी अपराधी चंदन यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि खगड़िया डीआईयू टीम और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) संयुक्त कार्रवाई करते हुये खगड़िया जिले का 25 हजार रूपये का ईनामी अपराधी चंदन यादव को महेशखूंट चौक से गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित