खगड़िया , मार्च 21 -- बिहार में खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक किशोर का शव बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सकरोहर गांव स्थित एक खेत से एक किशोर का शव बरामद किया गया है।मृतक की पहचान सकरोहर गांव निवासी कमल किशोर मलाकार के पुत्र हिमांशु कुमार (13) के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि हिमांशु की मां अनुजा देवी ने 19 मार्च को बेलदौर थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र का अपहरण किये जाने की सूचना दी थी। इसके बाद से पुलिस हिमांशु की तलाश कर रही थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित