सहारनपुर , जनवरी 2 -- पहाड़ी नदियों में जल जमाव के चलते उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हथिनी कुंड बैराज पर पानी का संकट गहराने लगा है।

पूर्वी यमुना नहर अपर खंड के अधीशासी अभियंता प्रवीण जोशिया ने शुक्रवार को बताया कि हथिनी कुंड बैराज पर पानी का संकट गहरा गया है। इसका कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का होना है। उन्होंने बताया कि बैराज में जो पानी आता है वह हिमाचल और उत्तराखंड की पहाड़ी नदियों से आता है। जहां पिछले एक हफ्ते से भारी बर्फबारी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित