जयपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए सवाल किया है कि क्या निजी अस्पतालों की जेब भरने के लिए राजस्थान के सरकारी अस्पतालों को बर्बाद किया जा रहा है।

श्री गहलोत ने बुधवार को अपनी सोशल मीडिया श्रृंखला इंतजारशास्त्र की दसवीं कड़ी में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ की लागत से बना सवाई मान सिंह अस्पताल का 'हृदय रोग संस्थान' पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार के पास इस तैयार संस्थान का फीता काटने का भी समय नहीं है।

उन्होंने कहा कि कैसे भाजपा सरकार की राजनीतिक बदले की भावना जनता की जान पर भारी पड़ रही है। सरकार को जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित