कौशांबी , फरवरी 9 -- जिले के चरवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बिरहिबाद मालक नागर गांव के बाहर सरसों के खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पवन विश्वकर्मा (35) निवासी बिरहिबाद के रूप में हुई है। वह रविवार शाम घर से बाहर निकला था और वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका शव घर के समीप सरसों के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित