कौशांबी , जनवरी 16 -- कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मार्ग दुर्घटना एक अधिवक्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिंघिया गांव निवासी सुभाष चंद्रमौर्य शुक्रवार कोपरसरा गांव के सामने स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भराने के बाद जैसे ही भरवारी मंझनपुर मार्ग में पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया।

इस हादसे में अधिवक्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार चालक कार मौके छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित