कौशांबी , फरवरी 12 -- कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत अझुवा निवासी मोहनलाल (55) गुरुवार सुबह शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित