कौशांबी , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के नटबाबा कस्बा में सोमवार को एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमृतलाल सरोज का 20 वर्षीय पुत्र अंकित ट्रैक्टर चालक था। उसने आज दोपहर घर के अंदर गले में फांसी का फंदा डाल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित