कौशांबी , मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि औधन गांव निवासी बादाम सिंह (55) गांव के पूर्व प्रधान थे। वह शुक्रवार रात गांव के बाहर स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात वहां पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच की जा रही है और बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित