कौशांबी , अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में शनिवार शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाशिमपुर गांव निवासी रीशू (17) अपने साथी के साथ बाइक से नेवादा दवा लेने जा रहा था। सेवथा गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रीशू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित