कौशांबी , अप्रैल 08 -- बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बुधवार को चरवा थाना क्षेत्र के पवैया गांव पहुंचकर मृतका किरन उर्फ हिरनी पाल के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया और इस मामले में संलिप्त आरोपियों को दंडित कराने का आश्वासन दिया।

सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व किरन उर्फ हिरनी पाल का शव सनई गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ मिला था। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिवार वालों ने किरण की हत्या का आरोप पड़ोसी बाबूलाल यादव सहित तीन व्यक्तियों पर लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने किरन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बाबूलाल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने यहां मृतका के परिजनों से मिलने के बाद कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और प्रदेश में जंगल राज्य कायम हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित