कौशांबी , मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में शनिवार भोर में कंटेनर और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कंटेनर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसिया पश्चिम गांव के पास पहुंचा, उसने आगे चल रही स्कॉर्पियो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक शिवांक त्रिपाठी (30) पुत्र अजय कुमार निवासी अजुहा थाना सैनी, कौशांबी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित