कौशांबी , मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में रविवार को आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कांकराबाद गांव निवासी नरेश (55) गांव के बाहर गया और नीम के पेड़ की डाल से रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित