कौशांबी , मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कुंडावल गांव में शुक्रवार देर शाम आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका निशा (14) कक्षा आठ की छात्रा थी। शुक्रवार को उसने घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद कर छत के चुल्ले के सहारे गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार छात्रा ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, इसकी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित