कोल्हापुर , जनवरी 23 -- महाराष्ट्र में राज्य आबकारी विभाग (एसईडी), कोल्हापुर डिवीजन ने जिले के शाहूवाड़ी तहसील के अनुस्कुरा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा निर्मित विदेशी शराब और एक ट्रक को जब्त किया है। जब्त की गई शराब और ट्रक की कुल कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खुफिया सूचना के आधार पर एसईडी की भरारी टीम ने अनुस्कुरा घाट क्षेत्र में जाल बिछाया और एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से गोवा की बनी विदेशी शराब के 160 बॉक्स बरामद किए।
एसईडी टीम ने शराब की खेप और ट्रक को जब्त कर लिया गया, जिसकी कुल कीमत 1.15 करोड़ रुपये आंकी गई है। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया उसकी पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी रंजीवन विरधरन विश्नोई (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब को कराड के रास्ते गुजरात ले जा रहा था।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित