प्रयागराज , मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के फाफामऊ के चंदापुर में कोल्ड स्टोरेज हादसे को लेकर जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को निलंबित करने के आदेश हो गये हैं। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। जिला उद्यान अधिकारी ही कोल्ड स्टोरेज का रिन्यूअल करते हैं। सपा नेता अंसार अहमद के आदर्श कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को हुये हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी,जबकि 14 लोग घायल हैं।

श्री सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया,और उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अस्पताल में घायलों से भी मिलने जाएंगे और उनका हालचाल लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित