बोगोटा (कोलंबिया) , जनवरी 29 -- उत्तर-पूर्वी कोलंबिया में बुधवार को एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से जिसमें सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोलंबियाई सांसद डियोजेनेस क्विंटरो अमाया और एक अन्य नेता कार्लोस साल्सेडो भी शामिल हैंयह दुर्घटना तब हुई जब कोलंबियाई एयरलाइन 'साटेना' द्वारा संचालित विमान 'बीचक्राफ्ट 1900' वेनेजुएला की सीमा के पास स्थित कुकुटा से ओकाँया जा रहा था। साटेना ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा, "साटेना एयरलाइन को यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि कुकुटा से ओकाँया के लिए उड़ान भरने वाला बीचक्राफ्ट विमान, भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया है।"विमान में 13 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। आधिकारिक यात्री सूची के अनुसार, इसमें एक कोलंबियाई सांसद और एक चुनावी प्रत्याशी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित