कोरबा , अप्रैल 08 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सेवानिवृत्त सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) गलेटबिन कुमार के घर को चोरों ने फिर निशाना बनाया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त एएसआई के घर में उस समय चोरी की वारदात हुई, जब वह अपने बेटे की बारात लेकर बाहर गए हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस एवं कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी इसी घर में करीब 10 लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई थी, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी हो गई थी। हालांकि, उस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित