कोरबा , मार्च 13 -- ) छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर तीन लोग चांपा से कोरबा की ओर आ रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक कोरबा से चांपा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक गलत दिशा में होने के कारण दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में चार युवक घायल हो गये।
हादसे के बाद सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान निखलेश कंवर (18 वर्ष), निवासी कमरीद सरगांव, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित