कोरबा , मार्च 20 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित हो रहे पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर (पेप्सिको कंपनी) को सील कर दिया है। इस कार्रवाई से जिले के अन्य अवैध रूप से संचालित खाद्य और पेय पदार्थ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दादर क्षेत्र स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज में भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों फैक्ट्रियों के लाइसेंस दस्तावेज सही पाए गए, लेकिन गुणवत्ता की पुष्टि के लिए यहां तैयार हो रहे पानी के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित