भीलवाड़ा , मार्च 07 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गंगापुर उपखंड क्षेत्र में भरक ग्राम पंचायत में अवैध रूप से संचालित एक कोयला भट्टी से भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र में अवैध कोयला भट्टियों के संचालन की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों की पुष्टि के बाद तहसील प्रशासन के दल ने जाप्ते के साथ मौके पर दबिश दी।
सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान वहां भारी मात्रा में तैयार कोयला पाया गया, जिसे तुरंत प्रभाव से जब्त कर लिया गया। मौके पर कुल 208 कट्टे कोयला मिला, जिसमें प्रत्येक कट्टे का वजन करीब 40 किलो था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित