वाराणसी , फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले की सारनाथ पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के मामले में लिप्त राजा मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि प्रयागराज जिले के मुट्ठीगंज निवासी सत्येंद्र कुमार साहू को रविवार रात पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, कोडीनयुक्त कफ सिरप के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल और शैली ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर भोला जायसवाल के साथ मिलकर सत्येंद्र कुमार साहू यह काला कारोबार चला रहा था। उसने शैली ट्रेडर्स से लगभग 65 लाख रुपये मूल्य की कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त की। पीडी फार्मा के माध्यम से उसने इस सिरप की खरीद-बिक्री की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित