प्रयागराज , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले का मुख्य अभियुक्त मो. सैफ बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में सैफ ने स्वीकार किया है कि वह अपने भाई फैजुररहमान के साथ मिलकर लंबे समय से कफ सिरप की अवैध तस्करी का नेटवर्क चला रहा था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सैफ ने पूछताछ में बताया कि प्रयागराज में फर्म मेसर्स एम के हेल्थकेयर और वाराणसी में पीडी फार्मा जैसी फर्जी फर्मों के नाम पर कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई की जाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सैफ का भाई फैजुर रहमान वाराणसी में इसी तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त था और उसे 23 जनवरी को वाराणसी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर तक फैला नेटवर्क जांच में यह बात भी सामने आई कि दोनों भाइयों का नेटवर्क सिर्फ प्रयागराज तक सीमित नहीं था, बल्कि कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भी सक्रिय था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित