कोटा , मार्च 08 -- राजस्थान में पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में यात्रियों की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'यात्री सुरक्षा' अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने कोटा स्टेशन पर एक शातिर चोर को गिरफ्तार करके उससे लाखों रुपये का सामान बरामद किया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने रविवार को बताया कि कोटा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के दल को एक संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उससे पूछताछ के बाद उसके बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें एक संदिग्ध महिला पर्स बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि उसकी पहचान कोटा के कुलदीप सिंह (27) रूप में हुई है। उससे करीब 14 लाख दो हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 41 हजार 550 रुपये नकद बरामद किये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित