कोटा , फरवरी 05 -- राजस्थान में कोटा स्थित माल डिब्बा मरम्मत कारखाना में कार्यरत तकनीशियन घासीराम मीणा ने इंदौर में एक फरवरी को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से आयोजाित 10 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता में (40 से 50) आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
रेलवे के कोटा मंडल के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि प्रतियोगिता में घासीराम मीणा ने 10 किलोमीटर की दौड़ 37 मिनट 17 सेकंड में पूरी की। घासीराम मीणा वर्तमान में कोटा रेल मंडल के अंतर्गत माल डिब्बा मरम्मत कारखाना, कोटा में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि अर्जित की है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 जनवरी को नागपुर में आयोजित 10 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता में भी घासीराम मीणा ने भाग लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित