नयी दिल्ली , फरवरी 09 -- केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश में कोचिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए टास्क फोर्स ने एक राष्ट्रीय कोच मान्यता बोर्ड (एनसीएबी) स्थापित करने की सिफारिश की है।

आज यहां डॉ. मनसुख मांडविया ने लोकसभा में पूछे गये एक प्रश्न के लिखित यह जानकारी दी। खेल मंत्रालय को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार टास्क फोर्स ने एक राष्ट्रीय कोच मान्यता बोर्ड (एनसीएबी) स्थापित करने की सिफारिश की है, जो कोच शिक्षा और मान्यता के लिए राष्ट्रीय मानक तय करने, कोचिंग को मंजूरी देने और निगरानी करने, कोच शिक्षा संस्थानों को मान्यता देने, खेलों में एक यूनिफाइड मुख्य पाठ्यक्रम डिजाइन करने, कोचों की लाइसेंसिंग और नवीनीकरण की देखरेख करने और गुणवत्ता आश्वासन और एनएसक्यूएफ और एनईपी 2020 के साथ तालमेल सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार सर्वोच्च प्राधिकरण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित