कोंडागांव , अप्रैल 17 -- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार सुबह एक ट्रक और माजदा वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब मजदूरों से भरी माजदा वाहन की ट्रक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा वाहन में सवार छह से अधिक मजदूर गाड़ी में ही फंस गए।
घटना में दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार घायल मजदूरों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित