स्टॉकहोम, अक्टूबर 07 -- भौतिक विज्ञान के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल देवरे और जॉन एम मार्टिनिस को दिये जाने की घोषणा की गयी है।

ये तीनों वैज्ञानिक अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने स्टॉकहोम में मंगलवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि तीनों वैज्ञानिकों को "फॉर द डिस्कवरी ऑफ़ मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मेकैनिकल टनलिंग एंड एनर्जी क्वांटाइजेशन इन एन इलेक्ट्रिक सर्किट" के लिए इस साल का पुरस्कार दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जॉन क्लार्क ने 1968 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी औरमिशेल एच देवरे 1982 में पेरिस विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद अमेरिका के येल विश्वविद्यालय और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित