भरतपुर , मार्च 22 -- राजस्थान में करौली में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कैलादेवी के लख्खी मेले में श्रद्धालुओं की भारी संख्या काे देखते सुरक्षा के मद्देनजर मेले के इतिहास में पहली बार सुरक्षा व्यवस्था आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के हाथों सौंपी गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि इसके तहत मेले में 33 कमांडो तैनात किए गए हैं जो 24 घंटे चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। ये विशेष कमांडो भरतपुर से बुलाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित