भभुआ , मार्च 20 -- बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च पथ-2 पर स्वस्तिक होटल के सामने शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे एक कंटेनर की एक अज्ञात वाहन से टक्कर में उसके सह चालक मृत्यु हो गई।

इस दुर्घटना में कंटेनर के चालक राहुल वर्मा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि सह चालक शिव कुमार सोनी की मृत्यु हो गई।

मृतक सह चालक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का निवासी था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया तथा घायल को उचित इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित