देहरादून , मार्च 19 -- स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश मे भर्ती कराए गए उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य में सुधार है और उनकी हालत स्थिर है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुुंचकर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।

एम्स की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य के पर्यटन और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को श्वास संबन्धी शिकायत के कारण बीते रोज भर्ती कराया गया था। आवश्यकता को देखते हुए डाॅक्टरों ने उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया जहां मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के सुपरविजन में डाॅक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। आज मुख्यमंत्री श्री धामी ने एम्स पहुंचकर महाराज का हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज व स्वास्थ्य की स्थिति के बावत जानकारी हासिल की। इस दौरान एम्स की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्याश्री व इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम ने उनको बताया कि महाराज के स्वास्थ्य में काफी सुधार है और वह पहले से बेहतर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित