कोच्चि , दिसंबर 23 -- केरल में तीन डॉक्टरों ने एर्नाकुलम जिले में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक पीड़ित की सड़क किनारे आपात स्थिति में ऑपरेशन कर उसकी जान बचायी ।
यह घटना रविवार रात उदयमपेरूर के पास हुयी जहां दो दुपहिया वाहनों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों में से एक की पहचान कोल्लम जिले के लिनू वी बी के रूप में हुई, उसके चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और खून के सांस की नली में रुकावट पैदा करने से उसे सांस लेने में तेज दिक्कत होने लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित