नई दिल्ली , मार्च 29 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी केरल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सोमवार को वहां जायेंगे ।
श्री गांधी केरल के दौरे में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं और कॉर्नर मीटिंग्स को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार श्री गांधी सुबह 11:30 बजे अडूर के केएसआरटीसी जंक्शन पर कॉर्नर मीटिंग से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे पतनमथिट्टा के पुराने बस स्टैंड पर दूसरी कॉर्नर मीटिंग को संबोधित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित