, Feb. 15 -- भोपाल, 15 फरवरी वार्ता। केरल से मध्यप्रदेश प्रवास पर आए पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज भोपाल स्थित विधानसभा में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट की।
भेंट के दौरान राज्य की राजनीति, भौगोलिक स्थिति, आर्थिक विकास, पर्यटन संभावनाओं तथा विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष श्री तोमर ने प्रतिनिधिमंडल को मध्यप्रदेश के राजनीतिक इतिहास, विधानसभा की कार्यप्रणाली तथा ई-विधान एवं ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। साथ ही जनप्रतिनिधियों के आचरण और संसदीय परंपराओं के पालन को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा भवन का अवलोकन भी किया और सदन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्रतिनिधिमंडल में टी. रिणीष, शशि कुमार एम.पी., संजीवन टी.एस., महेश एम.के., श्रीमती शीला पाणिकर, श्रीमती सुजीता के.एस., श्रीमती शाइनी वी., श्रीमती बीना आर.सी. एवं श्रीमती जया राजीव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित