कोच्चि , मार्च 13 -- केरल में एर्नाकुलम जिले के अलुवा में 250 करोड़ रुपये का वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित किया गया है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 300 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।
एनडीआर वेयरहाउसिंग ने अपनी सहायक कंपनी एनडीआर स्पेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से इस परियोजना को विकसित किया है। इसका उद्देश्य एफएमसीजी, ई-कॉमर्स, फार्मास्यूटिकल्स और थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स प्रदाताओं के लिए आधुनिक लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचा प्रदान करना है।
केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीवे ने इस मौेके पर कहा कि अलुवा के चुनंगमवेली में स्थित यह नया लॉजिस्टिक्स पार्क वेयरहाउसिंग क्षमता बढ़ाने और माल की कुशल आवाजाही को सक्षम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित